जनपद सीतापुर हिस्ट्रीशीटर सहित दो अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ़्तार

0
1002219250.jpg

_राशिद खान चांद_
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_

*हिस्ट्रीशीटर सहित 02 अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद*

पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में चोरी/नकबजनी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटनाओं को रोकने एवं घटित घटनाओं के त्वरित अनावरण तथा संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम् कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन के क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मिश्रिख श्री बृजेश कुमार के नेतृत्व में थाना संदना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दो शातिर चोर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग व थाना कमलापुर पर दर्ज अभियोग से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण- 1. रामकुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम पुरैना थाना कमलापुर सीतापुर 2. मुस्ताक पुत्र पहाड़ी निवासी ग्राम सरौरा कला थाना कमलापुर सीतापुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के पास से चोरी गये माल- एक जोडी पायल सफेद धातु, दो जोडी मीना सफेद धातु, दो जोडी क्लिफ सफेद धातु, दो कील पीली धातु, पाँच थाली फूल, सात लोटा फूल, एक कटोरा फूल का, 02 जंगाल छोटे बडे पीतल के, छोटी बड़ी चार परात पीली धातु, एक गैस सिलेण्डर इण्डेन कम्पनी व ₹ 5000/- नगद बरामद हुआ है। बरामदगी के संबंध में अभियोग में धारा बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तगण रामकुमार व मुस्ताक का चालान माननीय न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।

*उल्लेखनीय तथ्य*
गिरफ्तार अभियुक्तगण थाना कमलापुर के मजारिया हिस्ट्रीशीटर भी हैं। अभि0 रामकुमार और अभि0 मुस्ताक के विरुद्ध पूर्व में भी जनपद खीरी/हरदोई/सीतापुर के विभिन्न थानों पर गैंगेस्टर एक्ट/चोरी/नकबजनी/मारपीट जैसी धाराओं में करीब 02 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता*
1. रामकुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम पुरैना थाना कमलापुर सीतापुर
2. मुस्ताक पुत्र पहाड़ी निवासी ग्राम सरौरा कला थाना कमलापुर सीतापुर

*बरामदगी*
01 जोडी पायल सफेद धातु, दो जोडी मीना सफेद धातु, दो जोडी क्लिफ सफेद धातु, दो कील पीली धातु, पाँच थाली फूल, सात लोटा फूल, एक कटोरा फूल का, 02 जंगाल छोटे बडे पीतल के, छोटी बड़ी चार परात पीली धातु, एक गैस सिलेण्डर इण्डेन कम्पनी व ₹ 5000/- नगद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed