जिला अधिकारी डॉ राजा गणपति आर व पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से थाना थानगांव चहलारी घाट का किया निरीक्षण
राशिद खांन चांद ब्यूरो सीतापुर की रिपोर्ट
जिलाधिकारी सीतापुर महोदय डॉ0 राजागणपति आर0 तथा पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से थाना थानगांव अंतर्गत चहलारी घाट का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया, साथ ही आगामी सावन माह में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना बिसवां अंतर्गत पत्थर शिवाला मंदिर पर भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिसवां श्री हर्षित चौहान, क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद श्री वेदप्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक बिसवां तथा प्रभारी निरीक्षक थानगाँव आदि उपस्थित रहे
