स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय स्लोगन-थाना बन्धुआकला पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2026-08-01 at 3.22.30 PM

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बन्धुआकला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 31.07.2026 को थाना बन्धुआकला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पिकौरा-गढ़ऊपुर मार्ग से अरमान पुत्र कज्जन, निवासी ग्राम मनियारपुर, थाना बन्धुआकला, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) एवं 01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना बन्धुआकला पर मु0अ0सं0 150/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त- अरमान पुत्र कज्जन निवासी ग्राम मनियारपुर, थाना बन्धुआकला, जनपद सुलतानपुर उम्र – लगभग 25 वर्ष

आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 373/2017, धारा 307/34 भा.दं.सं., थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर।
2. मु0अ0सं0 374/2017, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर।
3. मु0अ0सं0 26/2021, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर।
4. मु0अ0सं0 35/2021, धारा 307/465 भा.दं.सं., थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर।
5. मु0अ0सं0 150/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना बन्धुआकला, जनपद सुलतानपुर।
बरामदगी- 01 अदद अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) व 01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री मो. नासिर कुरैशी
कांस्टेबल सद्दाम हुसैन
कांस्टेबल अखिलेश यादव
कांस्टेबल रंजीत सोनकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed