*संपत्ति कर जमा करने के लिए छूट का सुनहरा अवसर- 8% ऑफ लाइन व 10% ऑन लाइन भुगतान पर छूट*

0
1002990195.jpg

*अलीगढ़*।(*संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ*)नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के माह अगस्त के लिए संपत्ति कर जमा करने के लिए शहरवासियों को एक बार फिर सुनहरा अवसर दिया जा रहा है 08 प्रतिशत ऑफ लाइन के साथ डिजिटल ऑन लाइन भुगतान करने पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त यानि 10 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है।नगर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान (वित्तीय वर्ष-2026-27) में माह अगस्त के लिए सम्पत्ति कर ऑनलाइन भुगतान पर 10 प्रतिशत एवं कैश / चैक द्वारा भुगतान करने पर 08 प्रतिशत देय है,करदाता ऑन लाइन नगर निगम सपत्ति कर की वेबसाइट पर अपना p.t.i.n दर्ज करते हुए ऑन लाइन संपत्ति कर का भुगतान कर सकते है।महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम अलीगढ़ सम्मानित करदाताओं का सम्मान करता है सुनहरे छूट के इस अवसर में ज्यादा से ज्यादा अपने संपत्ति कर को जमा करके छूट का लाभ उठाएं
लिंक:https://nna.marmelos.co.in/Property_Bill_Payment_User_Public

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed