उर्फी रिजवी की रिपोर्ट चाणक्य न्यूज़ इंडिया गाजीपुर
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के द्वारा जनपद गाजीपुर को दो आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन (रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिल) प्रदान किया गया, जिससे ओवरस्पीडिंग से हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उसमें होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा के निर्देश के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 राकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी निरीक्षक यातायात के कुशल नेतृत्व में जनपद में प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही के साथ-साथ आम जनमानस को जागरुक करते हुए, कुल 4682 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 651 वाहनों का चालान कर 5,15,075/- रुपये का शमन अधिरोपित किया गया। जिसमें ओवर स्पीडिंग में 05 चालान, हेल्मेट में 409 चालान, रांग साइड के 20 चालान, वायु प्रदूषण के 03 चालान तथा प्रेशर हार्न के 03 वाहनों का चालान किया गया तथा 01 वाहन को सीज किया गया।
