मनोज कुमार शर्मा, हाथरस ‼️ अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा द्वारा जनपद हाथरस में कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा ‼️
श्रावण मास में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा श्री एस.के. भगत द्वारा जनपद हाथरस में भ्रमण कर कांवड़ मार्ग पर की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत लगाए गए शिविरों/सेवा कैंपों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए मार्ग पर की गई पुलिस व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने, कांवड़ियों की सहायता हेतु सदैव तत्पर रहने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा कांवड़ियों से आत्मीयता से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना एवं यात्रा के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा समुचित सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हाथरस, अपर पुलिस अधीक्षक तथा उपजिलाधिकारी हाथरस सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
हाथरस पुलिस द्वारा श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निरंतर सतर्कता के साथ प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
