तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रभक्ति का जोश, बिरनो मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट

0
WhatsApp Image 2026-08-11 at 10.01.33 AM

गाजीपुर। 376 जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के बिरनो मंडल में सोमवार को आयोजित तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा, मंडल बिरनो ने की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।
तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह एवं सुधाकर कुशवाहा, जिला मंत्री हंसराज राजभर, पूर्व जिला मंत्री राकेश यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मुराहू राजभर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुंवर रमेश सिंह, वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, जिला आईटी सहसंयोजक अमित तिवारी, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु सिंह, युवा नेता आलोक तिवारी एवं विवेकानंद पाण्डेय सहित विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष किए। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना है।
बिरनो मंडल में आयोजित इस यात्रा के दौरान भाजपा संगठन की एकजुटता भी दिखाई दी। वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा कार्यकर्ताओं तक ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed