मोटरसाइकिल चोर गिरफ़्तार मोटरसाइकिल बरामद

0
1002296065.jpg

जनपद सीतापुर
राशिद खांन चांद
ब्यूरो चीफ सीतापुर
चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में चोरी/नकबजनी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए सर्वसंबंधित को महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में थाना महमूदाबाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त विशाल उर्फ विकास उर्फ छोटू पुत्र पुत्तीलाल निवासी बिलासपुर कला थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को केदारपुर तिराहा पैतेपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिससे मौके से चोरी की एक मोटर साईकिल संख्या UP 34 AK 3944 बरामद हुई है। बरामद मोटरसाइकिल दिनांक 08.08.2026 को रामलीला स्कूल मो0 फीलखाना पैतेपुर से चोरी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।
नाम/पता अभियुक्तः- विशाल उर्फ विकास उर्फ छोटू पुत्र पुत्तीलाल निवासी बिलासपुर कला थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 308/2026 धारा 303(2) /317(2) बीएनएस थाना महमूदाबाद सीतापुर
बरामदगीः- 01 अदद मोटर साइकिल UP 34 W 4071 हीरो एचएफ डिलक्स

पुलिस टीम –उपनिरीक्षक संजय सिंह, का0 हरिशंकर सिंह , का0 अंकित गोश्वामी , का0 मिथुन मिश्रा , का0 अनुभव मिश्रा
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0स0 206/2021 धारा 379/411 भादवि थाना महमूदाबाद सीतापुर
2.मु0अ0स0 210/2021 धारा 25(1बी) आर्म्स एक्ट थाना महमूदाबाद सीतापुर
3.मु0अ0स0 274/2021 धारा 2/3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना महमूदाबाद सीतापुर
4.मु0अ0स0 170/2021 धारा 379/411 भादवि थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर
5.मु0अ0स0 308/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना महमूदाबाद सीतापुर

*थाना मिश्रिख, जनपद सीतापुर* *राशिद खांन चांद, ब्यूरो हेड सीतापुर* ### पैन कार्ड बनाने के नाम पर आधार कार्ड से धोखाधड़ी कर फर्जी सिम निकालने व बैंक खाते खोलने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 03 गिरफ्तार सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में थाना मिश्रिख पुलिस व साइबर टीम ने पैन कार्ड बनाने के नाम पर ग्रामीणों के दस्तावेजों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामला थाना मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम खुर्शीदाबाद का है। पिछले कुछ दिनों से हरदोई जिले के रहने वाले कुछ युवक गांव में आकर ग्रामीणों को पैन कार्ड बनवाने का झांसा देकर उनके आधार कार्ड लेकर मशीन पर अंगूठा लगवा रहे थे। ग्रामीणों को शक होने पर उन्हें पकड़कर थाना मिश्रिख लाया गया। पूछताछ व जांच में पता चला कि अभियुक्तों ने करीब 65 से 70 ग्रामीणों के आधार कार्ड एवं बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर उनकी बिना जानकारी के सिम कार्ड एवं बैंक खाते खुलवा दिए थे। एक ग्रामीण को सिम लेने के दौरान जानकारी हुई कि उसके आधार नंबर से पहले ही एयरटेल का सिम जारी हुआ है, तब मामले का खुलासा हुआ। इस गैंग में शामिल – 1. करन कुमार पुत्र सागर सक्सेना निवासी पटेल नगर, माधोगंज, हरदोई 2. अभिषेक पुत्र ओमप्रकाश निवासी फजलपुर, माधोगंज, हरदोई 3. हरिश्चन्द्र पुत्र सुरेश पाल निवासी जुटैला, बघौली, हरदोई 4. पिन्टू उर्फ मुनेन्द्र पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी मजिदपुरवा, बघौली, हरदोई 5. विकास पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी फजलपुर, माधोगंज, हरदोई इनमें से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। *बरामदगी -* एक पुराना रजिस्टर व पैन कार्ड बनाने की रसीद, चार मोबाइल फोन, एक बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट मशीन, तीन आधार कार्ड, एक लिखा स्टाम्प व एक सादा स्टाम्प। पुलिस द्वारा अन्य अभियुक्तों की भूमिका व फर्जी तरीके से खोले गए मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed