तिरंगा यात्रा* *नारी की शक्ति देश का अभिमान, तिरंगे के संग सुरक्षित भारत का निर्माण*
राशिद खांन चांद ब्यूरो रिपोर्ट
*जनपद सीतापुर*
*तिरंगा यात्रा*
*नारी की शक्ति देश का अभिमान, तिरंगे के संग सुरक्षित भारत का निर्माण*
रिजर्व पुलिस लाइन्स सीतापुर में महिला बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। महिला बाइक रैली को जिला अधिकारी सीतापुर डॉ. राजा गणपति आर. ने हरी झंडी दिखाकर महिला बाइक रैली को पुलिस लाइन्स सीतापुर से रवाना किया। आमजनमानस में राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम की भावना जागृत करने व सुरक्षा/शान्ति व्यवस्था हेतु पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन्स सीतापुर के प्रांगण से प्रारंभ होकर ग्रीकगंज चौराहा,लालबाग चौराहा,कोतवाली चौराहा एवं जीआईसी चौराहा होते हुए जीआईसी ग्राउण्ड प्रांगण पर संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री कपूर कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती नेहा त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक शिवबालक वर्मा, प्रभारी यातायात एवम् अन्य पुलिसकर्मियो ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रैली में सम्मिलित वाहनो में बैठे पुलिस कर्मियो ने हाथो में तिरंगा झंडा लहराते हुए आम जनमानस को राष्ट्रीय तिरंगा का मान सम्मान एवम् इसके प्रति आदर भाव बनाये रखने का संदेश दिया।
