सीतापुर दिनांक 18 अगस्त 2026 मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, रामगढ़ ताल, गोरखपुर में नियत पी0आर0डी0 जवानों के सम्मेलन कार्यक्रम की लाईव स्ट्रीमिंग जनपद सीतापुर के विकास भवन

0
1002325991.jpg

सीतापुर दिनांक 18 अगस्त 2026 मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, रामगढ़ ताल, गोरखपुर में नियत पी0आर0डी0 जवानों के सम्मेलन कार्यक्रम की लाईव स्ट्रीमिंग जनपद सीतापुर के विकास भवन सभागार में आयोजित की गयी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू रहे एवं कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दीक्षा जोशी के साथ, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्ष दल विभाग सेे क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्याम जी यादव, आशीष पाण्डेय, मो0 रउफ, प्रशान्त वर्मा, अनमोल सिंह, शबाना खातून, नम्रता श्रीवास्तव, सुरभि श्री ओझा एवं प्रान्तीय रक्षक दल स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा पी0आर0डी स्वयंसेवकों के डयूटी भत्ता 500 रू0 प्रतिदिन से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किये जाने की घोषणा की गयी, पी0आर0डी0 स्वयंसेवकों के लिए 05 लाख तक कैशलेस इलाज एवं पी0आर0डी स्वयंसेवकों के लिए सरोजनीनगर, लखनऊ में बैरक का शिलान्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed