गोंडा से जिला रिपोर्टर वैभव शुक्ला की रिपोर्ट गोंडा के नए पुलिस कप्तान बने अभिषेक, विनीत जायसवाल का सुल्तानपुर तबादला
गोंडा से जिला रिपोर्टर वैभव शुक्ला की रिपोर्ट
गोंडा के नए पुलिस कप्तान बने अभिषेक, विनीत जायसवाल का सुल्तानपुर तबादला
गोंडा। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल के तहत गोंडा समेत सात जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं अब बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा को स्थानांतरित कर गोंडा का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। शासन के इस निर्णय के बाद अब अभिषेक गोंडा में पुलिस व्यवस्था की कमान संभालेंगे। मूल रूप से बिहार के कटिहार निवासी आईपीएस अभिषेक झा 2015 बैच से है। इन्होंने इंजीनियरिंग से बीटेक किया है।
किसका कहां हुआ ट्रांसफर
तबादला सूची में गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर, सुल्तानपुर की एसपी चारु निगम को राजधानी मुख्यालय डायल 112 एसपी, मेरठ के एसपी अविनाश पांडे को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को एसएसपी मेरठ, बिजनौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक को गोंडा एसपी, बलरामपुर एसपी विकास कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, सम्भल एसपी कृष्ण कुमार को बिजनौर एसपी, बाराबंकी में एसपी व एएसपी की जिम्मेदारी निभा रहे विकास चंद्र त्रिपाठी को एसपी संभल और हरदोई में एसपी व एएसपी की जिम्मेदारी निभा रहे मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर जिले के पुलियाकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
गौरतलब है कि विनीत जायसवाल के कार्यकाल में गोंडा पुलिस द्वारा साइबर अपराध समेत विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई। अब उनके स्थान पर अभिषेक के सामने जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।
