सीतापुर_पुलिस-* श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा थाना थानगांव अंतर्गत चहलारी घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जनपद सीतापुर
राशिद खांन चांद, ब्यूरो हेड सीतापुर
सीतापुर_पुलिस-* श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा थाना थानगांव अंतर्गत चहलारी घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, गोताखोरों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। घाट पर निरंतर निगरानी रखी जाए, भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं कर्मी पूरी तरह तैयार रहें। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री दुर्गेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
