पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिवस ईद मिलाद-उन-नबी हर्षोल्लास से मनाया गया
*लोकेशन – कोतवाली थाना, जनपद सीतापुर*
*संवाददाता – राशिद खांन चांद, ब्यूरो हेड सीतापुर*
### पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिवस ईद मिलाद-उन-नबी हर्षोल्लास से मनाया गया
*सीतापुर।* पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस ईद मिलाद-उन-नबी पुराने सीतापुर में बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया।
इस्लामी तारीख के अनुसार 12 रबिउल अव्वल के मौके पर पुराने सीतापुर में जूलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। यह जूलूस मरकजी कमेटी के सदर हाजी मुजीब अहमद, जीशान बेग, शाहरुख, शमीम बेग, इकबाल, इम्तियाज, शानू एडवोकेट व कमेटी के अन्य लोगों की देखरेख में निकाला गया।
जूलूस में सैकड़ों ऊंट, घोड़े, सजी हुई गाड़ियां और हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। जूलूस मोहल्ला कोट से शुरू होकर अपने तयशुदा रास्तों से होता हुआ कजियारे पहुंचा, जहां यह एक जलसे में तब्दील हो गया। इस दौरान सभी जूलूस कमेटियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूरे पुराने शहर को शानदार लाइटिंग और रोशनी से सजाया गया था। जूलूस और रोशनी देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से लगभग एक लाख लोग शहर पहुंचे।
त्यौहार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
