रिपोर्ट।।। श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर० एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने थाना थानगांव अंतर्गत चहलारी घाट का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

0
1002260382.jpg

जनपद सीतापुर
राशिद खांन चांद
ब्यूरो चीफ सीतापुर
रिपोर्ट।।।
श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर० एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने थाना थानगांव अंतर्गत चहलारी घाट का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, गोताखोरों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। घाट पर निरंतर निगरानी रखी जाए, भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं कर्मी पूरी तरह तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed