ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जनपद में त्योहार कार्यक्रमों एवं जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराए

0
1002360246.jpg

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जनपद में त्योहार कार्यक्रमों एवं जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल संयुक्त रूप से थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कजीयारा में भ्रमण किया गया। इस दौरान ईदगाहों एवं अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देश दिये गये तथा साथ ही महोदय द्वारा जुलूस के मार्गों का निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं भीड़ नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सतर्क रहने के करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आमजन से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।*

*इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।♦️*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed