ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग अगस्तय लखनऊ/ उत्तर प्रदेश 5 सितंबर 2026 कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्। रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट लखनऊ में आज आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा यह आयोजन हम सबको योगेश्वर श्रीकृष्ण के उस शाश्वत संदेश के साथ जोड़ता है, जो पिछले 5,000 वर्षों से अधिक समय से सम और विषम परिस्थितियों में इस समाज का मार्गदर्शन करता आ रहा है। प्रदेश वासियों को पावन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।

