जिले में अब तक 971 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज टुण्डरा में सर्वाधिक 1187 मिमी, सोनाखान में सबसे कम 813.3 मिमी वर्षा

0
WhatsApp Image 2026-09-05 at 10.29.33 AM

जिले में अब तक 971 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

टुण्डरा में सर्वाधिक 1187 मिमी, सोनाखान में सबसे कम 813.3 मिमी वर्षा

बलौदाबाजार, 4 सितम्बर 2026। जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 4 सितम्बर 2026 तक 971 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में अब तक कुल 8739.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार टुण्डरा में सर्वाधिक 1187 मिमी, बलौदाबाजार में 1113.2 मिमी, पलारी में 1044.3 मिमी, लवन में 953.4 मिमी, कसडोल में 919.6 मिमी, भाटापारा में 914.1 मिमी, सुहेला में 907.1 मिमी, सिमगा में 886.9 मिमी तथा सोनाखान में 813.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में हुई अच्छी वर्षा से खेती-किसानी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। वहीं लगातार बारिश को देखते हुए निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

भू-अभिलेख कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक दर्ज कुल 8739.3 मिमी वर्षा का औसत 971 मिमी है।

चाणक्य न्यूज़ इंडिया
हिमांशु शुक्ला, बलौदा बाजार-भाटापारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed