बहराइच: मिहींपुरवा में संपूर्ण समाधान दिवस, एसपी ने दिए शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

0
WhatsApp Image 2026-09-05 at 5.17.25 PM

बहराइच: मिहींपुरवा में संपूर्ण समाधान दिवस, एसपी ने दिए शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
तहसील मिहींपुरवा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान अपर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी ने सभी शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर दिया और स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या का पारदर्शी तरीके से निस्तारण कर शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से सूचित किया जाए।
इस दौरान तहसील मिहींपुरवा में कुल 28 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed