आईजी रेंज लखनऊ ने किया सीतापुर का वार्षिक भ्रमण, रेंज के पहले ‘डिजिटल मालखाना’ का किया शुभारंभ

0
1002402995.jpg

*जनपद सीतापुर*
*राशिद खान चांद – ब्यूरो हेड सीतापुर*

आईजी रेंज लखनऊ ने किया सीतापुर का वार्षिक भ्रमण, रेंज के पहले ‘डिजिटल मालखाना’ का किया शुभारंभ

*सीतापुर।* पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस. द्वारा जनपद सीतापुर का वार्षिक/समीक्षा भ्रमण किया गया।

इस दौरान आईजी महोदय ने पुलिस लाइन स्थित महर्षि दधीचि सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आगामी त्यौहारों की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। शासन और डीजीपी द्वारा जारी प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद आईजी महोदय ने थाना कोतवाली देहात स्थित रेंज के प्रथम ‘डिजिटल मालखाना’ (ई-मालखाना) का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र, साइबर थाना, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

*समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु -*

*1. बीट सूचना का डिजिटल संकलन (यक्ष ऐप):* सभी बीट आरक्षियों को दैनिक बीट सूचनाएं ‘यक्ष ऐप’ के माध्यम से डिजिटल रूप से दर्ज करने के निर्देश।

*2. अपराध शाखा की समीक्षा:* लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश।

*3. गंभीर प्रकरण:* महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निस्तारण और गुमशुदा बालिकाओं/महिलाओं की बरामदगी हेतु 01 सप्ताह का विशेष अभियान चलाने के निर्देश।

*4. प्रभावी अभियोजन:* गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अपराधियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश।

*5. भू-माफिया पर कार्रवाई:* एंटी भू-माफिया पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

*6. साइबर अपराध पर प्रहार:* फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले गिरोहों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश।

*7. आगामी त्यौहार:* गणेश चतुर्थी एवं विश्वकर्मा जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पीस कमेटी बैठक और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश।

*रेंज के पहले डिजिटल मालखाना (ई-मालखाना) का शुभारंभ -*

थाना कोतवाली देहात में शुरू हुए इस QR कोड आधारित ई-मालखाना में माल-मुकदमाती पर QR कोड अंकित रहेगा। स्कैन करते ही केस नंबर, ब्योरा और वर्तमान स्थिति सामने आ जाएगी, जिससे रखरखाव और अदालती कार्य में सुगमता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed