बिहार राज्य जिला मोतिहारी अनुमंडल रक्सौल अंतर्गत 07 अगस्त 2026 को 71वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, मोतिहारी के सीमा

0
WhatsApp Image 2026-09-07 at 5.55.05 PM (1)

बिहार राज्य जिला मोतिहारी अनुमंडल रक्सौल अंतर्गत
07 अगस्त 2026 को 71वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, मोतिहारी के सीमा चौकी चंद्रमण द्वारा प्राप्त आसूचना के आधार पर बिहार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1.005 किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। प्राप्त सूचना के अनुसार नेपाल से भारत की ओर चरस की तस्करी की जाने वाली थी। सूचना को बिहार पुलिस के साथ साझा करते हुए सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस के कुल 03 पुलिसकर्मियों को सम्मिलित कर संयुक्त नाका दल का गठन किया गया। नाका दल द्वारा सैनिक रोड के समीप नाका लगाया गया। नाका दल ने नेपाल की ओर से मोटरसाइकिल पर भारत की तरफ आते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जिसके पास नारंगी रंग का नायलॉन कैरी बैग था। संदिग्ध व्यक्ति ने नाका दल को देखकर मोटरसाइकिल की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन नाका दल ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे कुछ ही दूरी पर रोक लिया। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम मेवालाल राम, पिता स्वर्गीय भगवत राम, ग्राम झिटकहिया, वार्ड संख्या-01, थाना अदापुर, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार बताया। उसके पास मौजूद नारंगी रंग के नायलॉन बैग के संबंध में पूछताछ करने पर वह घबरा गया। पुनः पूछताछ करने पर उसने बैग में चरस होने की बात स्वीकार की। इसके पश्चात संदिग्ध व्यक्ति की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान नारंगी रंग के नायलॉन कैरी बैग से नीले रंग की प्लास्टिक में लिपटे दो पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर दोनों पैकेटों में चरस जैसा मादक पदार्थ पाया गया। वजन करने पर प्रथम पैकेट में 0.500 किलोग्राम तथा द्वितीय पैकेट में 0.505 किलोग्राम, कुल 1.005 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वह उक्त चरस सतगंज, नेपाल से लेकर भारत आया था तथा इसे बलराम गिरि(50 वर्ष), पिता भूटन गिरि, ग्राम झिटकहिया, ,थाना अदापुर निवासी को सुपुर्द करने वाला था। गिरफ्तार व्यक्ति, मोटरसाइकिल एवं जब्त मादक पदार्थ को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई हेतु थाना महुआवा को सुपुर्द कर दिया गया

चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए कौशल किशोर तिवारी जिला मोतिहारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed