ब्रेकिंग न्यूज़: बहराइच के लाल आदित्य प्रताप सिंह बने सेना में लेफ्टिनेंट, सूर्यवंशी परिवार और ज़िले का नाम किया रोशन

0

ब्रेकिंग न्यूज़: बहराइच के लाल आदित्य प्रताप सिंह बने सेना में लेफ्टिनेंट, सूर्यवंशी परिवार और ज़िले का नाम किया रोशन
​बहराइच। ज़िले की माटी में पले-बढ़े और पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री जटाशंकर सिंह जी के ज्येष्ठ प्रपौत्र (बड़े पोते) आदित्य प्रताप सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने दादा और माता-पिता के सपनों को साकार कर दिया है। अपनी कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद आयोजित पासिंग आउट परेड के उपरांत जैसे ही लेफ्टिनेंट आदित्य प्रताप सिंह वर्दी में अपने माता-पिता के सामने पहुंचे, पूरा परिवार भाव-विभोर हो उठा। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली पल को देखकर माता-पिता की आंखों से खुशी और गर्व के आंसू छलक पड़े।
​देश सेवा के लिए तत्पर बेटे की इस उपलब्धि पर पूरा सूर्यवंशी परिवार अत्यधिक गौरवान्वित है। इस अभूतपूर्व सफलता और गौरवमयी क्षण पर उनके ताऊ व बहराइच के ज़िला उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, ताई श्रीमती देवीना सिंह, चाचा व चाणक्य न्यूज़ के ब्यूरो चीफ श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, चाची श्रीमती अनुपमा ठाकुर, छोटे चाचा श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह (एडवोकेट), चाची श्रीमती शशी सिंह एवं बुआ श्रीमती शशि सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे पूरे ज़िले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
​इसके साथ ही भाई अविनाश प्रताप सिंह, भाभी सुप्रिया सिंह, दीदी अलका सिंह, जीजा गौरव सिंह, भाई अनन्य प्रताप सिंह, वेदांत सूर्यवंशी, मानस सूर्यवंशी, हिमांशु सूर्यवंशी तथा बहनें अदिति सिंह, चेष्टा सूर्यवंशी एवं ख्याति सूर्यवंशी सहित पूरे सूर्यवंशी परिवार ने लेफ्टिनेंट आदित्य प्रताप सिंह को बधाई दी है। बहराइच के इस होनहार लाल की इस महान उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed