उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट चाणक्य न्यूज़ ग़ाज़ीपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा सुपोषित बच्चों के माता-पिता का हुआ सम्मान* अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट चाणक्य न्यूज़ ग़ाज़ीपुर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा सुपोषित बच्चों के माता-पिता का हुआ सम्मान*
अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सम्मान तथा सुपोषित हुए बच्चों के माता-पिता एवं महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के सम्मान के लिए आयोजित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद अयोध्या से किया गया।
इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के राइफल क्लब सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओमप्रकाश राजभर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मा0 प्रशासक जिला पंचायत श्रीमती सपना सिंह, माननीय विधायक जखनियां बेदी राम, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर श्रीमती सरिता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी ओमप्रकाश, प्रतिनिधि एमएलसी प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद पीडी, डीडीओ, राजन राय जी डीसी मनरेगा सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।
स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे से रखी जाती है। सरकार द्वारा कुपोषण को समाप्त करने तथा प्रत्येक बच्चे को बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को गांव-गांव एवं प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं।
विधायक जखनिया विधि राम जी ने कहां की आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को जो सम्मान दिया जा रहा है यह सम्मान उनके कार्यों की प्रतिबद्धता हेतु दिया जा रहा है उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ परिवार की नींव रखती है और स्वस्थ बच्चे ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा कुपोषण से सुपोषित बच्चों बाबा, यश, ऊर्सा फातिमा, सरस्वती, लाडो, शिवम कुमारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुसुम सिंह, मधुबाला, सीमा मौर्य, पुनीता कुशवाहा, सीमा यादव, अनीता देवी, सहित अन्य तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी देवी, आशिया खातून, शीला देवी, मुख्य सेविका मीना कुमारी, कंचन कुमारी, मंजू सिंह सहित अन्य को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
महिला कल्याण विभाग अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों पूनम वर्मा तन्मय पांडे पुष्पा पांडे आशुतोष कुशवाहा रुबिका सहित अन्य को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कार किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई तथा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया।
इस अवसर पर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया गया। सुपोषित हुए बच्चों के माता-पिता एवं महिला कल्याण विभाग की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से उन महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया, जिन्होंने पोषण एवं महिला-बाल कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।


