रेलवे समपार क्रमांक 382 टेहका फाटक पर रेल मरम्मत कार्य, 15 से 18 सितंबर तक सड़क यातायात रहेगा बंद
निपनिया–भाटापारा मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
रायपुर, 10 सितंबर 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत भाटापारा क्षेत्र में रेलवे समपार क्रमांक 382 (किमी 759/4-6), टेहका फाटक (निपनिया–भाटापारा) पर आवश्यक रेल मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते उक्त रेलवे समपार पर सड़क वाहनों का आवागमन निर्धारित अवधि के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 15 सितंबर 2026, मंगलवार सुबह 09:00 बजे से 18 सितंबर 2026, शुक्रवार सुबह 09:00 बजे तक टेहका रेलवे फाटक से सड़क यातायात बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि उक्त अवधि में टेहका रेलवे फाटक का उपयोग न करें तथा आवागमन के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
मरम्मत कार्य के कारण निपनिया–भाटापारा मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यह कार्य रेल परिचालन एवं सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है। मरम्मत कार्य के दौरान आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
चाणक्य न्यूज़ इंडिया
हिमांशु शुक्ला
संवाददाता, बलौदा बाजार–भाटापारा
