कल प्रयागराज आएंगे CM योगी आदित्यनाथ

0
chhavana-ma-karayakarama-ka-tharana-rajanatha-saha-oura-yaga-aathatayanatha_04ea6028c620241a977ea7806fad1edc

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल प्रयागराज के दौरे पर आ रहे हैं।

शहर में उनका यह दौरा कुल तीन घंटे का होगा, जिस दौरान वह कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे और विकास कार्यों व प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने दोनों आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

आगंतुकों की सुविधाओं को लेकर भी व्यवस्थाएं देखी गईं। संबंधित विभागों को सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

​मुख्यमंत्री का प्रस्तावित मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 11:45 बजे: मुख्यमंत्री का राजकीय हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा।
  • ​दोपहर 12:00 बजे: मुख्यमंत्री तेलियरगंज चौराहे पर स्थापित मसुरियादीन की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। प्रतिमा अनावरण के पश्चात वह मसुरियादीन इंटर कॉलेज परिसर में जनसमुदाय को संबोधित करेंगे और मसुरियादीन के पारिवारिक सदस्यों से भेंट करेंगे।
  • ​दोपहर 1:00 बजे: सीएम योगी छोटा बघाड़ा स्थित एनीबेसेंट सरस्वती विद्या मंदिर के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर उनके द्वारा विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा।
  • अपराह्न 2:45 (पौने तीन) बजे: अपने तीन घंटे के व्यस्त कार्यक्रम को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री की लखनऊ वापसी होगी।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर फोकस

अधिकारियों के निरीक्षण के बाद दोनों आयोजन स्थलों पर तैयारियों में तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की जा रही हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *