रामबाबू यादव स्टेट हेड उत्तर प्रदेश चाणक्य न्यूज़ इंडिया जनपद सुल्तानपुर के अंतर्गत कुड़वार थाना में दशहरा और दुर्गा पूजा को लेकर कुड़वार थाने में पीस कमेटी की बैठक*

0
WhatsApp Image 2026-10-07 at 7.41.27 PM

रामबाबू यादव स्टेट हेड उत्तर प्रदेश चाणक्य न्यूज़ इंडिया

जनपद सुल्तानपुर के अंतर्गत कुड़वार थाना में दशहरा और दुर्गा पूजा को लेकर कुड़वार थाने में पीस कमेटी की बैठक*

कुड़वार, सुल्तानपुर। आगामी दशहरा एवं दुर्गा पूजा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को कुड़वार थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमारयादव ने की। इसमें क्षेत्र के दुर्गा पूजा पांडालों के आयोजकों सहित *एसआई अंबरीष कुमार पाठक, नवरंग सोनकर और जितेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने पूजा पांडाल आयोजकों से उनकी तैयारियों और समस्याओं की जानकारी ली। आयोजकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं, जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी आयोजकों से त्योहार के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

वहीं, डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करते हुए धीमी आवाज में डीजे बजाने की सलाह दी गई, ताकि पूजा-अर्चना में किसी प्रकार का व्यवधान न हो और आम लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *