गोंडा से जिला रिपोर्टर वैभव शुक्ला की रिपोर्ट

0
1000420681.jpg

*टेढ़ी नदी में 50 हजार मत्स्य बीज अंगुलिकाओं का संचय*

*विधायक रमापति शास्त्री की उपस्थिति में पटपड़गंज घाट पर हुआ रिवर रैचिंग कार्यक्रम*

*गोण्डा, 15 अक्टूबर 2026* – उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यपोषित योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जनपद की टेढ़ी नदी में नवाबगंज स्थित पटपड़गंज घाट पर 50 हजार मत्स्य बीज अंगुलिकाओं का संचय किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक श्री रमापति शास्त्री उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिंह, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामानन्द, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रेनू, संगठन अध्यक्ष श्री राजकुमार सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि नदियों में मत्स्य संपदा को बनाए रखने तथा जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा रिवर रैचिंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रमुख नदियों में मत्स्य बीज अंगुलिकाओं का संचय किया जाता है, जिससे नदियों में मछलियों की संख्या बढ़ाने, मत्स्य संसाधनों के संरक्षण तथा जलीय जैव विविधता को बनाए रखने में सहायता मिलती है।

उन्होंने बताया कि रिवर रैचिंग कार्यक्रम नदी आधारित मत्स्य संसाधनों को समृद्ध करने और प्राकृतिक जलीय संपदा के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *