गोंडा से जिला रिपोर्टर वैभव शुक्ला की रिपोर्ट

0
1000420774.jpg

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, गोंडा रीजन

₹40 लाख के बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई, बैंक एवं प्रशासन की संयुक्त टीम रही सक्रिय

गोंडा,

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, गोंडा रीजन की माधवपुर शाखा के अंतर्गत बकायेदार श्री अमरीश दत्त पांडेय, श्री गंगा शरण पांडेय एवं अन्य बकायेदारों के विरुद्ध लगभग ₹40 लाख की बकाया राशि की वसूली के संबंध में आज कुर्की की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राज कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। उनके नेतृत्व में बैंक की रिकवरी टीम, शाखा अधिकारियों, विधिक टीम एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला।

उपजिलाधिकारी तरबगंज सुश्री सविता शुक्ला एवं तहसीलदार तरबगंज श्री आशुतोष पांडेय के प्रशासनिक सहयोग एवं समन्वय से राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई में सहभागिता की। मौके पर नायब तहसीलदार श्री अहमद हसन, अमीन श्री रामगोपाल सिंह तथा लेखपाल श्री मनोज चौबे उपस्थित रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में तरबगंज थाने के पुलिस बल का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

बैंक की ओर से रिकवरी हेड श्री भानु प्रताप सिंह के समन्वय, अमदही शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री देवव्रत गुप्ता तथा माधवपुर शाखा के सहायक प्रबंधक श्री सुधाकर झा की सक्रिय भूमिका रही। माधवपुर शाखा प्रबंधक सुश्री अनुराधा कुमारी भी कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहीं।

विधिक कार्यवाही में RO के विधि अधिकारी श्री राहुल पांडेय एवं बैंक के पैनल अधिवक्ता श्री अरविंद त्रिपाठी, श्री विवेक मणि श्रीवास्तव, श्री राम गुप्ता तथा श्री योगेंद्र प्रताप सिंह ने सहभागिता की।

बैंक एवं प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से बकाया वसूली के प्रति प्रतिबद्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय परिलक्षित हुआ। बैंक द्वारा नियमानुसार बकाया वसूली के लिए आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, गोंडा रीजन
प्रभावी वसूली | बेहतर समन्वय | वित्तीय अनुशासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *