थाना सिरसिया पुलिस द्वारा नाबालिग को भगाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रावस्ती जिला ब्यूरो चाणक्य न्यूज़ तेज राम पाण्डेय :-पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सिरसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक श्री दीपक कुमार दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्री साहब राव की पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त सचिन पुत्र विनसे (निवासी कोठरवा, सिरसिया) को आज बेचई पुरवा से गिरफ्तार कर लिया।
घटनाक्रम व कार्रवाई:
• मामला: दिनांक 01.09.2026 को आवेदिका की तहरीर पर अभियुक्त सचिन के खिलाफ थाना सिरसिया में मु0अ0सं0 244/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
• गिरफ्तारी: मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा और विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दूबे, उपनिरीक्षक साहब राव, हेड कांस्टेबल अंजनी कुमार यादव।
