उत्तराखंड महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तराखंड द्वारा लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य,

0
WhatsApp Image 2026-07-28 at 9.31.30 AM (1)

विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तराखंड द्वारा
लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य, समय पर रोगों की पहचान तथा विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज लोक भवन में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा शिविर में उपस्थित लोगों से संवाद कर उनके अनुभव भी जाने।

मेरा विश्वास है कि स्वस्थ मानव संसाधन ही किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी शक्ति है। जब हमारे कार्मिक और उनके परिवार स्वस्थ एवं सुरक्षित होंगे, तभी वे पूर्ण ऊर्जा, समर्पण और दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। इसी सोच के साथ भविष्य में भी ऐसे नियमित स्वास्थ्य शिविरों, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोक भवन परिवार के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed