जनपद सीतापुर पुलिस ने किया संदना हत्या कांड का खुलासा
_राशिद खान चांद_
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_
*सीतापुर में 12 साल पुराने हत्याकांड से जुड़ी गुत्थी सुलझी, सिर कटी लाश मामले में 2 गिरफ्तार*
*सीतापुर*। थाना संदना क्षेत्र के ग्राम पट्टी नेवादा में 26 जुलाई को खेत में मिले अज्ञात सिर कटे शव की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर संदना पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मृतक की पहचान भुपई यादव पुत्र बच्चू यादव निवासी बहूनगर थाना खैराबाद के रूप में हुई। पूछताछ में अभियुक्ता शशी देवी निवासी नईगढ़ी मजरा धरौली और उसके भाई रिंकू निवासी भरौना ने हत्या स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार लगभग 12-14 साल पहले शशी देवी और भुपई ने मिलकर शशी के पति गोविंद की हत्या की थी। जेल से छूटने के बाद भुपई का किसी महिला से अवैध संबंध हो गया। इसी रंजिश में राजेश उर्फ राजकुमार के इशारे पर ₹50 हजार के लालच में 25 जुलाई की रात शराब पिलाकर भुपई की बांके से गला काटकर हत्या कर दी गई।
अभियुक्तों की निशानदेही पर खेत से मृतक का कटा सिर, आलाकत्ल बांका और कपड़े बरामद किए गए हैं। दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।
