अवैध तमंचे के साथ एक व्यक्ति गिरफ़्तार
जनपद सीतापुर
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार
राशिद खांन चांद ब्यूरो हेड सीतापुर रिपोर्ट
दिनांक- 28.07.2026
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में सघन चेकिंग एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी महोली श्री नागेन्द्र चौबे के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 28.07.2026 को थाना महोली की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त विवेक पुत्र मायाराम निवासी इलसिया ग्रंट थाना रामकोट सीतापुर को 01 अदद देशी तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ बम्हौरा रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के संबंध में थाना महोली पर मु0अ0सं0 289/26 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के प्रति कार्यवाही निरंतर इसी प्रकार जारी रहेगी।
अभियुक्त का नाम/पता:- विवेक पुत्र मायाराम निवासी इलसिया ग्रंट थाना रामकोट सीतापुर
बरामदगी :- 01 अदद देशी तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 289/26 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट थाना महोली जनपद सीतापुर।
पुलिस टीम थाना महोलीः-
1.उ0नि0 सुनिल कुमार सिंह
2.हे0का0 विष्णु प्रताप
3.का0 अंकित
4.का0 पंकज कुमार
