*सीडीओ की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित,ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए तैयार की जाएगी ग्राम पंचायत विकास योजना*

0
1002978977.jpg

*अलीगढ़*।(सू0वि0):मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गॉधी सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में लखनऊ से आये मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार एवं विष्णु पचौरी ने कार्ययोजना तैयार करने में बरती जाने वाली सावधानियों एवं स्थलीय निरीक्षण और पोर्टल के तकनीकी पक्ष के विषय में विस्तृत जानकारी दी।मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारी जीपीडीपी तैयार करने के लिए बताए जा रहे सभी क्रियाकलापों को अच्छे से समझ लें ताकि ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार की जा सके।उन्होंने बताया कि कार्य योजना तैयार करते समय 16 वें वित्त आयोग में हुए परिवर्तनों एवं अन्य विषयों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ओएसआर इनकम बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाए ताकि और अधिक मूलभूत सुविधाओं का विकास सुनिश्चित हो सके।उन्होंने जीपीडीपी तैयार करने से पूर्व सभी ग्राम पंचायतों में बैठक करने एवं विभागीय अधिकारियों को बैठक के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिये।उप निदेशक पंचायतीराज उपेन्द्र राज ने बताया कि पहले ग्राम पंचायत विकास योजना मिशन अन्त्योदय के आधार पर बनाई जाती थीं परन्तु अब पंचायत एडवांस्ड इंडेक्स (पी-आई) के आधार पर पंचायत सचिवों द्वारा जीपीडीपी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 23-24 में पीआई के आधार पर गंगीरी की ग्राम पंचायत मादापुर ने 75.76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 09 थीमों-गरीबी मुक्त,स्वस्थ पंचायत,चाइल्ड फ्रेंडली,पर्याप्त जल,स्वच्छ हरित पंचायत, आजीविका,सामाजिक स्तर से न्यायपूर्ण,सुशासन एवं महिला अनुकूल थीम पर संतृप्त किया जा रहा है।इस थीमों में प्राप्त अंकों के आधार पर इनकी पीआई रैंकिंग तैयार होती है।कार्यशाला में पीडी डीआरडीए राजेश कुमार कुरील, डीपीआरओ यतेन्द्र कुमार, एक्सईएन आरईडी,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्याम बहादुर,एक्सईएन आरईडी चन्द्रवीर,सीवीओ डा0 दिवाकर त्रिपाठी,डीएमओ डा0 विनीता मिश्रा,डीपीएम अरूण चौबे,वरिष्ठ फैकल्टी डीपीआरसी सीमा चौधरी समेत सभी बीडीओ एवं एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed