सुल्तानपुर ब्रेकिंग ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग अवधी गायक संजय यदुवंशी के प्रदर्शन के मामले में बड़ी अपडेट
* पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भारी पुलिस बल के साथ बिग विवेकानंद पार्क कर लिया जायजा
बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देते हुए कई जिलों के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को इकट्ठा कर जिले में दहशत फैलाने समेत कई गंभीर मामलों को लेकर नगर कोतवाली में पड़ी तहरीर
एक साथ तीन मुकदमे दर्ज किए जाने को लेकर पड़ी तहरीर
संजय यदुवंशी उनके भाई शिवा यादव समेत कई जिलों से आए दर्जनों सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी में नगर कोतवाली पुलिस
सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने तोड़फोड़ करने को लेकर नगर पालिका परिषद की ओर से मुकदमा दर्ज करने की तहरीर नगर कोतवाली में
विवेकानंद पार्क की केयरटेकर संस्था भारत विकास परिषद ने महापुरुषों का अपमान करने स्वामी विवेकानंद व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मान को ठेस पहुंचाने पार्क में लगे पेड़ पौधों को क्षतिग्रस्त करने बाउंड्री वाल व गेट तोड़ देने सनातन धर्म के चिन्ह स्वास्तिक व ओम निशान को क्षतिग्रस्त करने समेत कई आरोप लगाते हुए दी नगर कोतवाली में तहरीर
वही बिना अनुमति भारी भीड़ एकत्र करने आवागमन वर्धित करने शहर में अराजकता का माहौल पैदा कर लोगों में भय पैदा करने व पुलिस महकमें के अफसरो के खिलाफ गाली गलौज करने समेत कई गंभीर धाराओं में पुलिस के अधिकारी द्वारा दी गई तहरीर पर भी केस दर्ज करने की तैयारी
अभी गुरुवार को ही जिला न्यायालय ने संजय यदुवंशी व उसके भाई शिवा यादव को दी थी सशर्त अग्रिम जमानत
स्थाई जमानत के लिए एक सप्ताह के भीतर न्यायालय में होना होगा प्रस्तुत
संजय यदुवंशी व उनके भाई की अग्रिम जमानत रद्द होने के बढ़ चले आसार
आने वाले दिनों में कानूनी फंदे में फसते नजर आएंगे संजय यदुवंशी व उनके परिवार
दूसरे जिले से आए सैकड़ो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की भी बढ़ेगी मुश्किलें
नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद करना पड़ेगा कानून का सामना
प्रशासन की वीडियो ग्राफी और ड्रोनोग्राफी की जद में आए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के सोशल मीडिया पेज के खिलाफ गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इनके कंटेंट की जांच की हो सकती है सिफारिश
गृह मंत्रालय की जांच में गाइडलाइन के विपरीत पाए जाने पर सस्पेंड हो सकते हैं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों के पेज
नया पेज बनाने पर लग सकती है पाबंदी
सरकार व शासन में पुलिस के विरोधी बनकर अराजकता का माहौल बनाने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन उठा सकता है बड़े कदम
सामाजिक संस्था ऐसे अराजकों के खिलाफ खटखटा सकती है उच्च न्यायालय का दरवाजा
डीजे संचालकों की अराजकता के खिलाफ पहले ही जनहित याचिका के जरिए प्रदेश में दैत्याकार डीजे हाइबीट वाइब्रेशन व कंपटीशन के नाम पर जानलेवा ध्वनि रोकने की चल रही तैयारी…

