विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड संसद भवन स्थित कार्यालय में माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
संसद भवन स्थित कार्यालय में माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अक्टूबर 2027 तक पूर्ण कर लिया जाए, ताकि दिसंबर 2027 से नियमित हवाई सेवाएं प्रारंभ की जा सकें। साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने, सभी आवश्यक स्वीकृतियां एवं एनओसी समानांतर रूप से पूर्ण करने तथा परियोजना की गति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देने के निर्देश दिए।
यह भी तय किया गया कि एयरपोर्ट निर्माण कार्य की प्रगति की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा की जाएगी, ताकि परियोजना का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। शंभुपुरा में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट कोटा-बूंदी सहित पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लिए विकास का नया द्वार साबित होगा।
