विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भगवान नारायण के मंदिर से करीब 5 लाख रुपये मूल्य का सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
https://youtu.be/CW1SGnEg7Wo पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया मुकुट, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया बैग भी बरामद कर लिया है। यह पूरा मामला 24 जुलाई की रात का है। बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम में ठहरे एक साधु पर मंदिर से भगवान नारायण का स्वर्ण मुकुट और नकदी चोरी करने का आरोप लगा। आश्रम के ब्रह्मचारी भगवत दास ने बदरीनाथ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
