मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेलों का दमखम: BSA डॉ. गोरखनाथ पटेल की मौजूदगी में कस्तूरबा विद्यालयों की बालिकाओं ने दिखाया हुनर

0
1002252330.jpg

जनपद सीतापुर
राशिद खांन चांद
ब्यूरो हेड सीतापुर
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेलों का दमखम: BSA डॉ. गोरखनाथ पटेल की मौजूदगी में कस्तूरबा विद्यालयों की बालिकाओं ने दिखाया हुनर

सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में जनपद सीतापुर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, सीतापुर में भव्य रूप से किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, एथलेटिक्स, जूडो एवं कराटे जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने अनुशासन, ऊर्जा और खेल भावना के साथ भाग लेकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष, सीतापुर एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, समस्त जिला समन्वयक (समग्र शिक्षा), जिला व्यायाम शिक्षक तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का स्टाफ उपस्थित रहा।

समापन अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विजेता बालिकाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान वितरित किया गया और इसी के साथ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता ने बालिकाओं के भीतर आत्मविश्वास, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना को नई दिशा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed