राशिद खान चांद ब्यूरो हेड, सीतापुर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सेमरी पेयजल योजना का किया जलार्पण, ग्रामीणों को मिला शुद्ध जल का तोहफा

0

सीतापुर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड रामपुर मथुरा के सेमरी गांव में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पहुंचकर सेमरी पेयजल योजना का विधिवत जलार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और कार्यक्रम में उत्साह व जनसहभागिता देखने को मिली।

मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर ग्रामीण परिवार तक नल से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।

योजना के तहत 01 नलकूप, 01 पम्प हाउस, 01 शिरोपरि जलाशय, लगभग 10.93 किलोमीटर पाइपलाइन और 520 घरों में जल कनेक्शन के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जल अमूल्य संसाधन है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

विधान परिषद सदस्य पवन कुमार सिंह चौहान ने योजना में सोलर सिस्टम, स्काडा तकनीक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे नवाचारों की सराहना की। वहीं महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या ने मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र में चल रही योजनाओं के लिए सरकार का आभार जताया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि घर-घर पानी पहुंचने से महिलाओं और बच्चों को राहत मिलेगी, समय की बचत होगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी। कार्यक्रम के दौरान सभी ने जल संरक्षण और योजनाओं के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed