*रिश्तों का कत्ल: भाई ने बांके से काटकर सगी बहन की हत्या की, आरोपी फरार*

0
1002255560.jpg

_राशिद खान चांद_
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_

*रिश्तों का कत्ल: भाई ने बांके से काटकर सगी बहन की हत्या की, आरोपी फरार*

*सीतापुर*। थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम बिखेरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी सगी बहन की बांके से काटकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिखेरा निवासी सुनीता कुछ दिन पूर्व एक लड़के के साथ घर से चली गई थी। इस मामले में लड़की के घर वालों ने लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने समझौता कराकर लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया था।

इसी विवाद के चलते सुनीता का सगा भाई कोमल पुत्र राजा राम नाराज चल रहा था। गांव और समाज में बदनामी के चलते आक्रोश में आकर उसने बांके से हमला कर अपनी बहन की हत्या कर दी।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed