सीतापुर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा जिला उद्यान अधिकारी,
सीतापुर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा जिला उद्यान अधिकारी, सीतापुर के साथ जनपद के विकास खण्ड-सिधौली में कृषक सीमा सिंह के प्रक्षेत्र पर उद्यान विभाग के अधीन संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत अनुदान पर स्थापित पॉली हाउस एवं उसमें जरबेरा पुष्प उत्पादन का स्थलीय भ्रमण/निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा पाली हाउस स्थापना के सम्बन्ध में चाही गयी जानकारी के क्रम में जिला उद्यान अधिकारी, सीतापुर द्वारा अवगत कराया गया कि कोई भी कृषक 500 वर्गमी0 से 4000 वर्गमी0 तक में पाली हाउस की स्थापना हेतु विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकता है, जिस पर निदेशालय उद्यान, लखनऊ की अनुमति उपरान्त विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान दिये जाने का प्राविधान है। पाली हाउस के अन्तर्गत अच्छी गुणवत्ता की सब्जियों व फूलों की संरक्षित ढंग से खेती की जाती है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक मार्ग-निर्देश भी दिये गये।
