उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट जनपद गाजीपुर दिनांक 02.08.2026 थाना गहमर पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरा/हिस्ट्रीशीटर बदमाश अपने साथी के साथ घायल /गिरफ्तार । कब्जे से नगदी, जेवरात सोने के , मोबाईल फोन, 01 अदद मोटरसाईकिल ,02 अदद तमन्चा व कारतूस बरामद

0
WhatsApp Image 2026-08-02 at 4.31.26 PM

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 29.07.2026 को मेराज कुरैशी पुत्र असलम कुरैशी नि0 ग्राम नवली थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर ने सूचना दिया कि मेरी मीट की दुकान नवली में है, दिनांक 29.07.2026 को मेरी दुकान पर 02 अज्ञात व्यक्ति आये और बताये कि मुझे 04 बकरा बेचना है और मै अपने भाई आजाद कुरैशी के साथ उन्ही के साथ बकरा लेने चल दिया और जब ग्राम बसुका व करहियां के बीच स्थित मंदिर के समीप पहुँचा तो दोनो व्यक्तियों द्वारा मेरे सिर पर तमन्चे से वार कर मुझे मारपीट कर मेरा 60 हजार रूपया व 01 सोने की चैन मय लाकेट छीन लिये तथा मोटरसाईकिल से मै गिर गया जिससे मेरा दाहिना हाथ टूट गया । इस सूचना पर मु0अ0सं0 -153/2026 धारा-309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
इसी प्रकार श्री नवीन पाण्डेय पुत्र रामाकान्त पाण्डेय निवासी ग्राम गदाईपुर थाना गहमर जनपद गाजीपुर ने सूचना दिया कि मेरी कामाख्या धाम मन्दिर पर मैरिज हॉल है मेरे मोबाईल नम्बर 9889886826 पर अज्ञात बदमाश द्वारा फोन कर अपने आप को शंकर पाण्डेय कटरा गैंग सदस्य बताते हुए 20000 रुपया रंगदारी मांगा जब मैने मना किया तो उसने कहा कि पैसा नही दोगे तो गोली मारकर हत्या कर दूगा इस सूचना मु0अ0सं0-156/2026 धारा-308(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर नन्द कुमार तिवारी मय हमराह व चौकी प्रभारी कामाख्या धाम उ0नि0 श्री संजय कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना रेवतीपुर बार्डर पर दौराने पुलिस मुठभेड़ थाना मरदह का हिस्ट्रीशीटर /लुटेरा बदमाश सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी पुत्र विजयी पासी उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम नोनरा थाना मरदह जनपद गाजीपुर तथा अभियुक्त समीम पुत्र इसराइल शाह निवासी ग्राम मलेठी थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । बदमाशों द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नियत से गोली चलायी गयी जिससे बचते हुए जबावी कार्यवाही में बदमाश सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी के दाहिने पैर के घुटने व बाँयें पैर के घुटने के नीचे तथा बदमाश शमीम के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी और दोनो घायल हो गये जिन्हे मानवतापूर्वक तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया तथा अभियुक्तगणों के विरूद्ध मु0अ0सं0 -160/2026 धारा-3(5),109(1),317(2) बीएनएस व 3/7/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कराकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है जिनके पास से जनपद गाजीपुर के थाना गहमर,थाना जंगीपुर, थाना कोतवाली, थाना मरदह, थाना सादात व जनपद सुल्तानपुर के अखण्डनगर व जनपद आजमगढ़ के जहानागंज के थाना क्षेत्रों में घटित घटनाओ का माल /चोरी की मोटरसाइकिल (हंटर) रंग लाल तथा जनपद लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र की चोरी की 02 मोबाइल फोन बरामद हुआ है ।
नाम व पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्त –
1.सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी पुत्र विजयी पासी उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम नोनरा थाना मरदह जनपद गाजीपुर(हिस्ट्रीशीटर बदमाश HS नं0 92ए ) थाना मरदह जनपद गाजीपुर(दाहिने पैर के घुटने व बाँयें पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल )
2. समीम शाह पुत्र इसराइल शाह निवासी ग्राम मलेठी थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर उम्र 36 वर्ष (दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल) एक कट्टा कुछ खोखा और


90620/- रुपया नगद लूट का मिला
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री नन्द कुमार तिवारी मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर,
2. चौकी प्रभारी कामाख्या उ0नि0 श्री संजय कुमार यादव मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed