23 गोवंश बरामदगी मामले का 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, साढ़े तीन साल बाद STF के हत्थे चढ़ा
औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में 23 गोवंश बरामदगी के चर्चित मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को एसटीएफ प्रयागराज ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरमूद अहमद के रूप में हुई है, जिसे मध्य प्रदेश के जबलपुर से दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे एरवाकटरा थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को इटावा जेल भेज दिया गया।
करीब साढ़े तीन साल बाद इनामी आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
