ब्रेकिंग न्यूज जनपद श्रावस्ती से सतीश दूबे की रिपोर्ट
महीनों से बिना उड़ान के बंद पड़े श्रावस्ती एयरपोर्ट के बाहर दर्दनाक सड़क हादसे में यूपीएसएसएफ जवान की मौत।
ड्यूटी पर जा रहे जवान चंदन कुमार को तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर।
गंभीर हालत में सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।
हादसे के बाद बाइक सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच ।
नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र स्थित श्रावस्ती एयरपोर्ट के सामने की घटना
