शातिर चोर गिरफ़्तार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
*जनपद सीतापुर*
सीतापुर ब्यूरो हेड राशिद खांन चांद रिपोर्ट
शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल
बरामद*
*दिनांकः03.08.2026*
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में चोरी/नकबजनी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए सर्वसंबंधित को घटनाओं को रोकने व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान के निकट पर्यवेक्षण में थाना बिसवां पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
आज दिनांक 03.08.2026 को थाना बिसवां द्वारा चन्दन महमूदपुर नहर पटरी के पास से अभियुक्त मुनेन्द्र को बिना नंबर प्लेट की सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
मुनेन्द्र पुत्र स्व0 स्वामीदयाल निवासी: ग्राम हसनापुर, थाना पिसावां, जिला सीतापुर
बरामदगी:
01 अदद मोटरसाइकिल: सुपर स्पलेंडर (ई-चालान ऐप से सर्च करने पर वास्तविक रजिस्ट्रेशन नं. UP 31 AJ 2033 पाया गया)
पूछताछ:
अभियुक्त मुनेन्द्र ने कड़ाई से पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने यह मोटरसाइकिल करीब 6 माह पूर्व काजीकमालपुर बाजार (थाना इमलिया सुल्तानपुर) से चोरी की थी और पकड़े जाने से बचने के लिए इसकी नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थी।
जांच में पाया गया कि उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में थाना इमलिया सुल्तानपुर पर पूर्व से ही चोरी की शिकायत दर्ज है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बिसवां पर धारा 35(1)ड BNSS व 317(2) BNS के तहत विधिक कार्रवाई कर चालान न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
203/2026 धारा 35(1)e BNSS व 317(2) BNS थाना बिसवां सीतापुर
