सुध्घर छत्तीसगढ़ अभियान : शिविर के पहले दिन 423 हितग्राही लाभान्वित 20 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर, 76 प्रतिशत आवेदनों का मौके पर निराकरण

0
WhatsApp Image 2026-08-21 at 10.30.05 AM

बलौदाबाजार, 20 अगस्त 2026। हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का सुगमता और त्वरित रूप से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में ‘सुध्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ के तहत गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए गए। जिले के सभी पांच विकासखंडों की 20 ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में लगभग 423 हितग्राही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित हुए।

शिविरों में पेंशन, शौचालय निर्माण, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, जॉब कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 76 प्रतिशत आवेदनों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया। वहीं, शेष आवेदनों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी दी गई। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविरों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा गांव में ही अपनी समस्याओं का समाधान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

क्रमांक/83

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *