उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट| ग़ाज़ीपुर डेढ़ घंटे लगा जाम, परेशान यात्रियों किया DM से मांग

0
WhatsApp Image 2026-08-21 at 8.07.33 PM

गाजीपुर, 21 अगस्त 2026।गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर स्थित डाड़ीकला टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह बड़ा जाम लग गया। सुबह करीब 7:40 बजे से 9:00 बजे तक टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।बताया जा रहा है कि टोल की मशीन खराब होने से गाड़ियां पास नहीं हो पा रही थीं। देखते ही देखते जाम इतना बढ़ गया कि स्कूली वैन, यात्री बसें और यहां तक कि एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एंबुलेंस चालक ने लगाई गुहार, फिर भी नहीं दिया रास्ता:एंबुलेंस चालक ने लगाई गुहार, फिर भी नहीं खोला रास्ता
जाम में फंसे यात्रियों का आरोप है कि जब उन्होंने टोल कर्मचारियों से मशीन खराब होने की बात कहकर रास्ता खोलने को कहा, तो कर्मचारियों ने मदद करने के बजाय बदसलूकी की।मामला तब और गंभीर हो गया जब जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस चालक के मुताबिक मरीज की हालत नाजुक थी और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाना जरूरी था। आरोप है कि गुहार लगाने के बावजूद टोल कर्मचारियों ने एंबुलेंस को जाने नहीं दिया और धमकाने लगे। सवाल – अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन ? यात्रियों का कहना है कि सरकार एंबुलेंस को सबसे पहले रास्ता देने की बात कहती है, लेकिन डाड़ीकला टोल पर इसका उल्टा हुआ। सवाल उठ रहा है कि अगर समय पर अस्पताल न पहुंचने से मरीज के साथ कोई अनहोनी हो जाती तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती? स्थानीय लोगों का कहना है कि डाड़ीकला टोल पर कर्मचारियों के बदसलूकी वाले व्यवहार की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी कई बार यात्रियों से विवाद और मारपीट के आरोप लग चुके हैं।यात्रियों ने जिलाधिकारी गाजीपुर से पूरे मामले की जांच और टोल कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे नेशनल हाईवे जाम कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।फिलहाल इस मामले में टोल प्रबंधन का पक्ष आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *