28 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आबकारी टीम ने आरोपी को दबोचा

0
WhatsApp Image 2026-08-22 at 12.19.36 PM

बलौदाबाजार-भाटापारा, 22 अगस्त 2026। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कसडोल वृत्त क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 बल्क लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान हेमलाल चौहान पिता नरेश चौहान, उम्र 24 वर्ष, जाति गाड़ा, निवासी ग्राम लिमउगुड़ा, हाल मुकाम निठोरा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के कब्जे से 28 बल्क लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक अभिषेक राठौर, निकिता चौहान, हेमंत कुमार वर्मा, प्रकाश कुमार, महिला सैनिक राजकुमारी पैकरा एवं दुर्गा ध्रुव शामिल रहे।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी😭 रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *