उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड (सच दिखते हैं हम ) | Welcome to Chanakya News India UP/UK, a trusted digital news platform operated by CMN Media Private Limited. We are committed to delivering accurate, unbiased, and reliable news to our viewers and readers.
समस्तीपुर जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई,निगरानी अन्वेषण ब्यूरो यानी की टीम ने रोसरा की डीसीएलआर (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है. सुबह करीब 9:00 बजे
समस्तीपुर जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई,निगरानी अन्वेषण ब्यूरो यानी की टीम ने रोसरा की डीसीएलआर (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है. सुबह करीब 9:00 बजे विजिलेंस की टीम दो गाड़ियों से डीसीएलआर के आवास पर पहुंची. जिसके बाद से लगातार तलाशी और पूछताछ का सिलसिला जारी है.मिली जानकारी के मुताबिक रोसरा डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के खिलाफ रिश्वतखोरी से जुड़ा एक मामला सामने आया था. बताया जा रहा है कि विभूतिपुर के एक व्यक्ति द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो की टीम ने पहले इसकी गुप्त रूप से जांच और सत्यापन भी किया. मामला सही पाए जाने के बाद निगरानी कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त कर यह छापेमारी की कार्रवाई की गई है.विजिलेंस टीम डीसीएलआर के सरकारी आवास के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है. इसके साथ ही अधिकारी कंचन कुमारी झा से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस छापेमारी में क्या-क्या आपत्तिजनक दस्तावेज, नकदी या अन्य सामान बरामद हुए हैं, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए
अनिल कुमार चौधरी