उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट|ग़ाज़ीपुर कैसे हुआ पुलिस अभिरक्षा से फरार हिस्ट्रीशीटर??

0
WhatsApp Image 2026-08-29 at 5.04.00 PM

गहमर पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल कुख्यात# हिस्ट्रीशीटर सुधीर उर्फ ध्रूव पासी शनिवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। वह मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड के शौचालय की खिड़की की जाली तोड़कर भाग निकला। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने फरार बदमाश को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की हैं, जिसमें स्वॉट और सर्विलांस टीम भी शामिल है। कैसे हुआ फरार:पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को जिला कारागार से ऑपरेशन के लिए सुधीर को मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह वह व्हील चेयर से दूसरी मंजिल स्थित बर्न वार्ड के शौचालय में शौच के बहाने गया। बाहर एक पुलिसकर्मी तैनात था। 15 मिनट तक बाहर न आने पर दरवाजा खटखटाया गया, जवाब न मिलने पर लॉक तोड़ा गया तो अंदर जाली टूटी मिली और सुधीर गायब था। मौके पर उसकी व्हील चेयर और एक गमछा पड़ा मिला। आज ही होना था आपरेशन ,मेडिकल कॉलेज सूत्रों के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे सुधीर के पैर का ऑपरेशन होना था। डॉक्टरों ने पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन इससे पहले ही वह चकमा देकर फरार हो गया। सुरक्षा में लापरवाही, पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तो निश्चित है पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुधीर की अभिरक्षा में चार पुलिसकर्मी तैनात थे। फरार होने के बाद विभागीय जांच शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है, हालांकि नामों का खुलासा नहीं किया गया है। योजनाबद्ध तरीके से भागने की चर्चा:सूत्रों के अनुसार सुधीर ने वार्ड में तीमारदारों से कई बार पत्नी से बात करने के लिए मोबाइल मांगा था। वह दिन में कई बार शौचालय जाता था। ऐसे में चर्चा है कि उसने पहले से ही भागने की योजना बना रखी थी। सुधीर पासी मरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर एचएस-92ए है। गाजीपुर, मऊ, सुल्तानपुर और आजमगढ़ में उस पर चोरी, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 1 अगस्त को गहमर में मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। तब पुलिस ने उसके पास से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक, 5 मोबाइल, सोने का लॉकेट और 90,620 रुपये बरामद किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed