उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट मिशन रोजगार योजना अंतर्गत पंचायती राज, महिला कल्याण एवं सेवायोजन विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
गाजीपुर उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के युवा वर्ग को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग, महिला कल्याण विभाग एवं सेवा योजन विभाग द्वारा संयुक्त नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम राइफल क्लब स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। नियुक्ति पत्र पाकर सभी के चेहरे खिल उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उ0प्र0 सरकार, श्री ओमप्रकाश राजभर रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन ज्ञान,उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो हमारे युवा वर्ग के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है
मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी ने अपने सम्बोधन मे कहा की आज का दिन गाजीपुर के युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में मिशन रोजगार के माध्यम से बिना भेदभाव, बिना भ्रष्टाचार के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने सभी 109 पंचायत सहायकों, 10 सखी वन स्टॉप सेन्टर की बहनों और सेवा योजना विभाग के माध्यम से 72 रोजगार पाने वाले नौजवानों को बधाई दिया। कहा की आप सभी गांव में जाकर सरकार की योजनाओं को ईमानदारी से पहुंचाइये। विशेष कर पंचायत सहायक गांव के विकास की धुरी हैं।
सेवा योजन विभाग से विभिन्न विधान सभाओ, संस्थानों तथा महाविद्यालयों में आच्दादित करते हुए माह अगस्त से दिसम्बर, 2026 तक 23 रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा जिसमें निर्धारित लक्ष्य 2330 के सापेक्ष लगभग 6000 अभ्यर्थियों का लक्ष्य के सापेक्ष चयन करने हेतु लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 तक 13 रोजगार मेलों के माध्यम से 977 अभ्यर्थियों क मुख्य अतिथि द्वारा सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र एवं ऑफर लेटर वितरित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने अपने सम्बोधन कहा की शासन की मंशा है कि हर ग्राम पंचायत में एक सहायक हो जो पंचायत के कार्यों को डिजिटल और पारदर्शी बनाये। आज 1206 पंचायतों में नियुक्ति पूर्ण हो गई है, शेष 32 पर भी कार्यवाही चल रही है। सेवायोजन विभाग लगातार रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में भी अवसर दे रहा है। उन्होंने मा मुख्य्मंत्री जी एवं सभी चयनित अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत बधाई।
मा0 विधायक जखनियॉ बेदी राम ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन रोजगार के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में युवाओं की नियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है।
कार्यक्रम में, एम एल सी प्रीतिनिधि प्रदीप पाठक, ज़िलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, ज़िलाध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, ज़िलाध्यक्ष निषाद पार्टी ओम प्रकाश बिन्द एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक, जिला सेवयोजन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।


