चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए डा शाहनवाज ब्यूरो चीफ बिजनौर की रिपोर्ट ​स्वतंत्रता दिवस पर निरीक्षक विपिन कुमार को मिला पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह, एसपी बिजनौर ने किया सम्मानित

0
WhatsApp Image 2026-09-01 at 9.29.19 AM

बिजनौर : स्वतंत्रता दिवस 2026 के शुभ अवसर पर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले निरीक्षक विपिन कुमार को राज्य स्तर पर उच्च सम्मान से नवाजा गया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कृष्णा द्वारा निरीक्षक विपिन कुमार की उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली को सराहते हुए उन्हें ‘पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह’ (DGP Commendation Disc) प्रदान किया गया।
​इस उपलब्धि पर जनपद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक विपिन कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उनकी हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
​निरीक्षक विपिन कुमार को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से पूरे बिजनौर पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। साथी पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने भी उनकी इस सफलता पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed